स्वस्थ मृदा से समृद्ध भविष्य

59 / 47

लेखक

  • भावना बाबल वरिष्ठ अनुसंधान सहायक, भाकृअनुप-केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल (हरियाणा)
  • गजेन्द्र यादव प्रधान वैज्ञानिक, भाकृअनुप-केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल (हरियाणा)

सार

जिस प्रकार मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहने पर ही ऊर्जा एवं उत्पादनशीलता बनाए रख सकता है, उसी प्रकार कृषि उत्पादन के लिए भी मृदा का स्वस्थ होना आवश्यक है। मृदा केवल पौधें के खड़े होने का आधार भर नहीं है, बल्कि यह एक जीवित तंत्र है। इसमें असंख्य सूक्ष्मजीव, जैविक पदार्थ एवं पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। ये सभी मिलकर फसलों को पोषण प्रदान करते हैं और हमारी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। आज मृदा स्वास्थ्य केवल वैज्ञानिकों या शोधकर्ताओं का विषय नहीं रहा, बल्कि यह प्रत्येक किसान, नीति, निर्माता एवं समाज का साझा सरोकार बन चुका है। हाल के वर्षों में अध्कि उर्वरक उपयोग एवं सिंचाई के बावजूद कई क्षेत्रों में पैदावार में कमी आ रही है। यह संकेत है कि मृदा की उर्वराशक्ति कमजोर हो रही है। इसे वैज्ञानिक भाषा में ‘मृदा स्वास्थ्य की कमी’ कहा जाता है। अतः इस लेख में चर्चा करेंगे कि मृदा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किन वैज्ञानिक नीतियों को अपनाया जाए, जिससे न केवल पफसल उत्पादन बढ़े, बल्कि भविष्य भी सुनिश्चित रहे।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2025-11-01