खाद्य उत्पादन वृद्धि में मृदा सुधार विकल्पों की भूमिका

71 / 40

लेखक

  • पारुल सुन्धा भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल-132001
  • निर्मलेंदु बसाक भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल-132001
  • अरविंद कुमार राॅय भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल-132001
  • प्रियंका चंद्रा भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल-132001
  • अमन कुमार भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल-132001
  • अमरेश चैधरी भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल-132001
  • राजेंद्र कुमार यादव भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल-132001

सार

मृदा की क्षारीयता शुष्क और अर्द्ध-शुष्क क्षेत्रों तथा सिंचित कृषि क्षेत्रों में फसलों की वृद्धि और उत्पादकता को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। इस प्रकार की क्षारीय मृदा के सुधर के लिए विशेष तकनीकी उपायों की आवश्यकता होती है, ताकि इनमें सफलतापूर्वक फसलों का उत्पादन किया जा सके। जिप्सम का प्रयोग सबसे अधिक प्रचलित संशोधन विधि है। अन्य क्षेत्रों में इसके उपयोग से कृषि-ग्रेड जिप्सम की गुणवत्ता एवं उपलब्धता एक चुनौती बन गई है। उपलब्ध अन्य विकल्पों जैसे कि एलिमेंटल सल्पफर, प्रेसमड, फ्रलू गैस डीसल्पफराइजेशन जिप्सम, बायोगैस स्लरी और नगरीय ठोस अपशिष्ट खाद को क्षारीय मृदा सुधार के लिए आशाजनक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। क्षारीय मृदा के सुधार के लिए बड़े पैमाने पर पायलट परियोजनाएं संचालित करने की आवश्यकता है, जिससे नवप्रवर्तित संसाधनों की प्रभावशीलता और उत्पादकता में उनके योगदान को प्रमाणित किया जा सके। भारत में 3.77 मिलियन हैक्टर क्षेत्र क्षारीय मृदा से प्रभावित है, जो मृदा ह्स, फसल उत्पादन में कमी और किसानों की आजीविका को प्रभावित करता है। अतः इस चुनौती से निपटने के लिए बहुस्तरीय, दीर्घकालिक और सतत प्रयास आवश्यक हैं।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2025-11-01