खाद्य उत्पादन वृद्धि में मृदा सुधार विकल्पों की भूमिका
71 / 40Abstract
मृदा की क्षारीयता शुष्क और अर्द्ध-शुष्क क्षेत्रों तथा सिंचित कृषि क्षेत्रों में फसलों की वृद्धि और उत्पादकता को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। इस प्रकार की क्षारीय मृदा के सुधर के लिए विशेष तकनीकी उपायों की आवश्यकता होती है, ताकि इनमें सफलतापूर्वक फसलों का उत्पादन किया जा सके। जिप्सम का प्रयोग सबसे अधिक प्रचलित संशोधन विधि है। अन्य क्षेत्रों में इसके उपयोग से कृषि-ग्रेड जिप्सम की गुणवत्ता एवं उपलब्धता एक चुनौती बन गई है। उपलब्ध अन्य विकल्पों जैसे कि एलिमेंटल सल्पफर, प्रेसमड, फ्रलू गैस डीसल्पफराइजेशन जिप्सम, बायोगैस स्लरी और नगरीय ठोस अपशिष्ट खाद को क्षारीय मृदा सुधार के लिए आशाजनक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। क्षारीय मृदा के सुधार के लिए बड़े पैमाने पर पायलट परियोजनाएं संचालित करने की आवश्यकता है, जिससे नवप्रवर्तित संसाधनों की प्रभावशीलता और उत्पादकता में उनके योगदान को प्रमाणित किया जा सके। भारत में 3.77 मिलियन हैक्टर क्षेत्र क्षारीय मृदा से प्रभावित है, जो मृदा ह्स, फसल उत्पादन में कमी और किसानों की आजीविका को प्रभावित करता है। अतः इस चुनौती से निपटने के लिए बहुस्तरीय, दीर्घकालिक और सतत प्रयास आवश्यक हैं।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।