नवम्बर के मुख्य कृषि कार्य

67 / 46

लेखक

  • राजीव कुमार सिंह सस्य विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-110 012
  • कपिला शेखावत सस्य विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-110 012
  • एस.एस. राठौर सस्य विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-110 012
  • आदित्य सिंह सस्य विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-110 012
  • अंजली पटेल सस्य विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-110 012

सार

नवम्बर, सर्दी का यह महीना किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसमें किसान भाइयों का काम करने का साहस और उत्साह दोनों ही चरम पर होते हैं। इस महीने में खरीफ फसलों की कटाई लगभग पूरी हो जाती है और किसान अपनी भूमि को अगली फसल के लिए तैयार करते हैं। ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ मृदा में पर्याप्त नमी रहती है, जो रबी पफसलों जैसे-गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों, मसूर इत्यादि की बुआई के लिए अनुकूल होती है। नवम्बर में किसान खेत की जुताई, बुआई, खाद एवं सिंचाई जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान देते हैं। इसके साथ ही, इस समय फलों और सब्जियों की नई फसलें भी लगाई जाती हैं। इस प्रकार, नवम्बर माह कृषि गतिविधियों की दृष्टि से एक सक्रिय और निर्णायक समय होता है, जो आने वाले मौसम की फसलों की उपज पर सीधा प्रभाव डालता है। इस अंक में नवम्बर माह में किये जाने वाले प्रमुख कृषि कार्यों का विस्तृत विवरण दिया जा रहा है।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2025-11-01