बदलती जलवायु एवं अजैविक तनावों के अनुकूल खेती

70 / 42

लेखक

  • अनुज कुमार भाकृअनुप-भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • मंगल सिंह भाकृअनुप-भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • माम्रुथा एच.एम भाकृअनुप-भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • रिंकी भाकृअनुप-भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • वनिता पाण्डेय भाकृअनुप-भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • अश्वनी कुमार आर्य भाकृअनुप-भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • हर्ष देव चैाधरी भाकृअनुप-भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • अरुण शर्मा भाकृअनुप-भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल

सार

हाल के वर्षों में जलवायु परिवर्तन, अजैविक तनावों (जैसे-सूखा, बाढ़, लवणता) और भूमि का क्षरण जैसी चुनौतियों ने कृषि क्षेत्र की स्थिरता और उत्पादकता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। जलवायु परिवर्तन का आशय पृथ्वी के जलवायु तंत्र में होने वाले दीर्घकालिक परिवर्तनों से है, जो विशेष रूप से तापमान, वर्षा, आर्द्रता और मौसमी चक्रों की असामान्यता के रूप में परिलक्षित होते हैं। उदाहरणस्वरूप, वैश्विक औसत तापमान में अब तक 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो चुकी है। ऐसा अनुमान है कि वर्ष 2050 तक यह तापमान 2.0-2.5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि तक पहुंच सकता है। गत एक सदी के दौरान, वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों (विशेषकर सीओ2, सीएच4 और एन2 ओ) की मात्रा में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई है। वर्तमान में वायुमंडलीय सीओ2 की सांद्रता 420 पीपीएम तक पहुंच चुकी है, जो पूर्व-औद्योगिक स्तर (280 पीपीएम) की तुलना में अत्यधिक है।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2025-11-01