बदलती जलवायु एवं अजैविक तनावों के अनुकूल खेती
70 / 42Abstract
हाल के वर्षों में जलवायु परिवर्तन, अजैविक तनावों (जैसे-सूखा, बाढ़, लवणता) और भूमि का क्षरण जैसी चुनौतियों ने कृषि क्षेत्र की स्थिरता और उत्पादकता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। जलवायु परिवर्तन का आशय पृथ्वी के जलवायु तंत्र में होने वाले दीर्घकालिक परिवर्तनों से है, जो विशेष रूप से तापमान, वर्षा, आर्द्रता और मौसमी चक्रों की असामान्यता के रूप में परिलक्षित होते हैं। उदाहरणस्वरूप, वैश्विक औसत तापमान में अब तक 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो चुकी है। ऐसा अनुमान है कि वर्ष 2050 तक यह तापमान 2.0-2.5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि तक पहुंच सकता है। गत एक सदी के दौरान, वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों (विशेषकर सीओ2, सीएच4 और एन2 ओ) की मात्रा में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई है। वर्तमान में वायुमंडलीय सीओ2 की सांद्रता 420 पीपीएम तक पहुंच चुकी है, जो पूर्व-औद्योगिक स्तर (280 पीपीएम) की तुलना में अत्यधिक है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।