सुधरी क्षारीय मृदा हेतु समेकित कृषि प्रणाली माॅडल
56 / 40सार
भारत में लघु और सीमांत किसान आर्थिक और सामाजिक रूप से कृषि व्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं। हालांकि, इन किसानों को भूमि, संसाधन और पूंजी की कमी के कारण अक्सर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में, समेकित कृषि प्रणाली एक महत्वपूर्ण और लाभकारी समाधान के रूप में उभर रही है। यह प्रणाली किसानों को विभिन्न कृषि गतिविधियों को आपस में जोड़कर उनकी आय बढ़ाने और आजीविका सुरक्षित करने में मदद करती है। भारत में कृषि की स्थिति में एक महत्वपूर्ण बदलाव की आवश्यकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां दशकों से मृदा उपेक्षित और प्रभावित हो चुकी हैं। सोडिक मृदा जिसमें सोडियम आयनों की अधिकता होती है। इससे मृदा की संरचना प्रभावित और उपजाऊ क्षमता कम हो जाती है। सोडिक मृदा में एक्सचेंजबल सोडियम प्रतिशत आमतौर पर 15 से अधिक होता है। इसका पी-एच मान सामान्यतः 8.5 से ऊपर होता है, जो क्षारीयता को दर्शाता है। ऐसी मृदा को सुधारने के लिए जिप्सम (कैल्शियम सल्पेफट) और बेहतर जल निकासी का उपयोग करके सोडियम को कैल्शियम से प्रतिस्थापित किया जाता है। सुधरी क्षारीय मृदा उस मृदा को कहते हैं, जो पहले क्षारीय मृदा थी, लेकिन उसका उपचार करके उसके भौतिक और रासायनिक गुणों को बेहतर बनाया गया है। सुधरी क्षारीय मृदा पर कृषि के लिए समेकित कृषि प्रणाली मॉडल को अपनाना एक बहुपक्षीय दृष्टिकोण है। यह मॉडल मृदा की उत्पादकता को बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता को भी सुनिश्चित करता है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।