लवणीय भूमि में बाजरे की खेती
73 / 40सार
बाजरा (पेनिसेटम ग्लोकम), जिसे पौष्टिक अनाज भी कहा जाता है, यह गरीब तथा सीमांत कृषकों के लिए एक प्रमुख आहार पफसल है। यह मुख्यतः भारत के शुष्क और अर्द्ध-शुष्क क्षेत्रों या कम उपजाऊ तथा अनुपयुक्त भूमि पर उगाई जाती है। यह अत्यधिक प्रतिकूल कृषि-जलवायु परिस्थितियों में भी अच्छी वृद्धि कर सकती है और सीमित पोषक तत्वों वाली भूमि में भी इसकी अच्छी वृद्धि हो सकती है। बाजरा अत्यंत पौष्टिक तथा आहार संबंधी लाभों के लिए प्रसि( है। यह उन क्षेत्रों के लिए एक उपयोगी फसल सिद्ध हो सकती है, जहां कृषि परिस्थितियां प्रतिकूल हैं और संसाधनों का अभाव है। लवणता तनाव मुख्यतः वर्षा की कमी, क्षारीय जल से सिंचाई और अनुपयुक्त सिंचाई विधियों के कारण होता है, जो फसलों की उत्पादकता के लिए एक गंभीर चुनौती प्रस्तुत करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर लगभग 1.4 अरब हैक्टर भूमि या कुल भूमि क्षेत्रफल का 10.7 प्रतिशत भाग पहले से ही लवणता से प्रभावित है। बदलती जलवायु परिस्थितियों और मृदा की उर्वराशक्ति में कमी के कारण ऐसी जलवायु-अनुकूल फसलों की आवश्यकता है जिन्हे सीमांत भूमि पर भी सपफलतापूर्वक उगाया जा सके। बाजरा विभिन्न प्रकार के प्रतिकूल तनावों, विशेषकर लवणता तनाव को सहन करने की क्षमता रखता है। प्रस्तुत लेख में बाजरा की लवणता सहनशीलता की भौतिकी और आण्विक क्रियाविधियों का विश्लेषण किया गया है। इसके साथ ही लवणता सहिष्णुता संवर्धन की संभावनाओं और इसके उन्नयन हेतु आधुनिक तकनीकों की चर्चा की गई है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।