कट-साॅइलर तकनीक द्वारा सरसों-बाजरा की उपज में वृद्धि
62 / 42सार
लवणता एक वैश्विक समस्या है, जो भूमि की फसल उत्पादन क्षमता के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। एक अनुमान के अनुसार वर्ष 2050 तक कृषि योग्य भूमि का लगभग 50 प्रतिशत भाग लवणता से प्रभावित हो सकता है। लवणता प्रभावित मृदा शुष्क और अर्द्ध-शुष्क क्षेत्रों में एक गंभीर पारिस्थितिक समस्या है। भारत में लवण प्रभावित भूमि का क्षेत्र लगभग 6.7 मिलियन हैक्टर तथा 32-84 प्रतिशत भूमिगत जल संसाधन निम्न गुणवत्ता के पाए जाते हैं। लवणता प्रभावित मृदा के कारण भारत को प्रतिवर्ष 1.68 करोड़ टन कृषि उत्पादन का नुकसान होता है, जिसका मूल्य 230.2 अरब रुपये है। विशेष रूप से शुष्क क्षेत्रों में लवणता प्रबंधन के लिए, एक खेत के स्तर पर प्रयुक्त होने वाली तकनीक की आवश्यकता है, जिसे विशिष्ट खेत/किसान स्तर पर अपनाया जा सके। भाकृअनुप-जिरकास-केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, संयुक्त अनुसंधान परियोजना के तहत शुष्क क्षेत्रों में कम लागत पर मृदा लवणता सुधार के लिए जापान से कट-सॉइलर मशीन भारत में उपयोग के लिए लायी गई है। यह तकनीक भारत में लवण प्रभावित मृदा एवं जल भराव प्रबंधन में एक कारगर तकनीक साबित हो सकती है। कट-सॉइलर मशीन एक ऐसी मशीन है, जो ‘वी’-आकार मे मृदा की सतह को काटकर ऊपर उठाती है। इसके बाद यह कट किए हुए चैनल को मृदा के साथ सतह पर बिखरे भूसे और फसल अवशेषों द्वारा खुली हुई उप-सतह (40-60 सें.मी.) को भर देती है। कट-सॉइलर द्वारा बनाई गयी पंक्तियां जल प्रवाह के लिए जल निकासी चैनलों के रूप में काम करती हैं। इस प्रकार सतही जलभराव कम होता है और मृदा लवणता के प्रभावी प्रबंधन में सहायता मिलती है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।