हरा चारा फसलों का लाभकारी उत्पादन
27 / 24सार
भारत में दुधारू पशुओं की पोषण पूर्ति मुख्यतः फसलों के अवशेष तथा चारा फसलों से होती है। देश में दुधारू पशुओं की संख्या सबसे अधिक है, जो विश्व की संख्या का लगभग 21 प्रतिशत है, लेकिन देश में पाये जाने वाले दुधारू पशुओं में दुग्ध उत्पादन क्षमता बहुत ही कम है। इसके कई कारणों में प्रमुख कारण पशु आहार में हरे चारे का कम उपयोग होना है। हमारे यहां अधिकांश किसान अपने पशुओं को ज्यादा मात्रा में धान का पुआल एवं गेहूं का भूसा खिलाते हैं, जो पौष्टिकता के आधार पर उत्तम आहार नहीं है। इसके साथ ही साथ स्वादिष्ट एवं रुचिकर भी नहीं है। वजन की दृष्टि से पशुओं के आहार में 50 प्रतिशत चारे कीे आवश्यकता होती है। इस तरह हरे चारा का उपयोग 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा हरा चारा फसलों का उत्पादन पशुपालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हरा चारा पशुओं को संतुलित आहार प्रदान करता है, दूध उत्पादन को बढ़ाता है। इसके साथ पौष्टिक और अनुकूल होता है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होती है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।