हरा चारा फसलों का लाभकारी उत्पादन

27 / 24

Authors

  • विक्रम भारती डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर (बिहार)
  • बृजेश कुमार डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर (बिहार)
  • हरेन्द्र सिंह डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर (बिहार)
  • राजेन्द्र प्रसाद डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर (बिहार)
  • असीम कुमार मिश्र डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर (बिहार)

Abstract

भारत में दुधारू पशुओं की पोषण पूर्ति मुख्यतः फसलों के अवशेष तथा चारा फसलों से होती है। देश में दुधारू पशुओं की संख्या सबसे अधिक है, जो विश्व की संख्या का लगभग 21 प्रतिशत है, लेकिन देश में पाये जाने वाले दुधारू पशुओं में दुग्ध उत्पादन क्षमता बहुत ही कम है। इसके कई कारणों में प्रमुख कारण पशु आहार में हरे चारे का कम उपयोग होना है। हमारे यहां अधिकांश किसान अपने पशुओं को ज्यादा मात्रा में धान का पुआल एवं गेहूं का भूसा खिलाते हैं, जो पौष्टिकता के आधार पर उत्तम आहार नहीं है। इसके साथ ही साथ स्वादिष्ट एवं रुचिकर भी नहीं है। वजन की दृष्टि से पशुओं के आहार में 50 प्रतिशत चारे कीे आवश्यकता होती है। इस तरह हरे चारा का उपयोग 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा हरा चारा फसलों का उत्पादन पशुपालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हरा चारा पशुओं को संतुलित आहार प्रदान करता है, दूध उत्पादन को बढ़ाता है। इसके साथ पौष्टिक और अनुकूल होता है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होती है।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2025-08-01

How to Cite

विक्रम भारती, बृजेश कुमार, हरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, and असीम कुमार मिश्र. 2025. “हरा चारा फसलों का लाभकारी उत्पादन”. खेती 78 (4): 25-27. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/2484.