ककोरा है पोषण से भरपूर सब्जी

237 / 132

Authors

  • रीता मिश्रा रा.वि.कृ.वि.-कृषि विज्ञान केन्द्र, मुरैना एवं विस्तार निदेशालय, रा.वि.सिं.कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर
  • वाई.डी मिश्रा रा.वि.कृ.वि.-कृषि विज्ञान केन्द्र, मुरैना एवं विस्तार निदेशालय, रा.वि.सिं.कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर

Abstract

बाजार में तरह-तरह की ताजा हरी कद्दूवर्गीय सब्जियां मिलती हैं। इन्हीं में से एक है ककोरा। इसका वानस्पतिक नाम मोमोर्डिका डाइओका है। आम भाषा में इसे वन करेला, मीठा करेला, कंटोला, करटोली आदि नामों से भी जाना जाता है। यह सब्जी करेला प्रजाति की है, लेकिन यह करेले जैसी कड़वी नहीं होती है। ककोरा एक बेल पर लगने वाली सब्जी है। इसका रंग हरा होता है। जब यह पकती है, तो यह हल्की पीली हो जाती है। पोषक व औषधीय गुणों से भरपूर यह सब्जी बारिश के दिनों में ज्यादा पायी जाती है। इसे कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान आदि राज्यों में उगाया जाता है।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2024-06-21

How to Cite

रीता मिश्रा, & वाई.डी मिश्रा. (2024). ककोरा है पोषण से भरपूर सब्जी. फल फूल, 45(2), 16-17. https://epatrika.icar.org.in/index.php/phalphool/article/view/1151