पुष्पोत्पादन पर जलवायु परिर्वतन का प्रभाव

31 / 40

Authors

Abstract

जलवायु परिवर्तन कृषि और पुष्पोत्पादन के लिए एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। तापमान, वर्षा और वातावरण में बदलाव का फूलों की खेती पर सीधा असर पड़ता है। बढ़ता तापमान पौधों की वृद्धि को कम करता है, जिससे फूल छोटे हो जाते हैं, उनकी संख्या घटती है और रंग भी हल्का पड़ जाता है। अधिक गर्मी से फूलों की खुशबू भी कम हो जाती है। सूखा, जलभराव और मिट्टी में लवणता बढ़ने से पौधों को पानी और पोषक तत्व लेने में कठिनाई होती है तथा परागण प्रभावित होता है। इसके कारण प्राकृतिक फूलों की विविधता और पौधों व परागण करने वाले कीटों के बीच संतुलन बिगड़ रहा है। साथ ही, बाजार की अनिश्चितता और कृत्रिम फूलों की बढ़ती मांग से फूल उत्पादकों की आजीविका पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

Downloads

Download data is not yet available.

Author Biography

  • पुरुषोत्तम कुमार नन्दु , कृषि महाविद्यालय वेल्लायनी, केरल कृषि विश्वविद्यालय

    मेरा नाम पुरुषोत्तम कुमार नन्दु, मै पीएचडी तृतीय वर्ष की छात्र हूँ, वर्तमान में मै पुष्पोत्पादन एवं भू-दृश्यकरण विभाग, कृषि महाविद्यालय वेल्लायनी, केरल कृषि विश्वविद्यालय का छात्र हूँ । 

Downloads

Published

2026-05-18

How to Cite

नन्दु पुरुषोत्तम कुमार. (2026). पुष्पोत्पादन पर जलवायु परिर्वतन का प्रभाव. फल फूल, 47(3), 37-40. https://epatrika.icar.org.in/index.php/phalphool/article/view/1736