नैनो उर्वरकों का जीरा उत्पादन में योगदान
171 / 136Abstract
जीरा, रबी मौसम की प्रमुख मसाला वर्गीय फसल है। यह लोहा, तांबा, कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज, सेलेनियम, जिंक और मैग्नीशियम, रेशा तथा विटामिन का एक उत्कृष्ट स्रोत है। जीरे का उत्पादन करने वाले देशों में भारत, तुर्की, सीरिया, ईरान और चीन प्रमुख देश हैं। भारत में जीरे की खेती मुख्यतः राजस्थान तथा गुजरात राज्यों में की जाती है। वर्ष 2018-19 में भारत में कुल 10.27 लाख हैक्टर क्षेत्रापफल में खेती की गई और औसत उपज 681 किलोग्राम / हैक्टर रही। वहीं वर्ष 2018-19 में राजस्थान में जीरे की खेती 6.76 लाख हैक्टर क्षेत्रा में की गयी परंतु उत्पादकता 658 किलोग्राम / हैक्टर रही, जो देश की औसत उपज से भी कम है। राजस्थान की मृदा में नाइट्रोजन की कमी सर्वव्यापी है एवं 50% मृदा में जिंक तथा 10% मृदा में तांबे की कमी भी पायी गई है। अजमेर, बाड़मेर, जालौर, जोध्पुर, नागौर, भीलवाड़ा, टोंक, जोध्पुर, सिरोही, सीकर और पाली जिले जीरा उत्पादन के प्रमुख क्षेत्रा हैं।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।