सफेद और पीली ग्लैडियोलस किस्मों का उत्पादन
0 / 0Abstract
ग्लैडियोलस, भारत में सबसे मूल्यवान कर्तित फूलों में से एक है, जिसे इसके जीवंत रंगों और लंबी, आकर्षक स्पाइक्स के लिए जाना जाता है। इसकी व्यावसायिक खेती मुख्य
रूप से कलिम्पोंग, श्रीनगर, नैनीताल और गाजियाबाद जैसे क्षेत्रों में की जाती है। इसका उत्पादन लगभग 11.85 हजार हैक्टर क्षेत्रा में फैला हुआ है जिससे प्रतिवर्ष लगभग 106 करोड़ कर्तित फूलों का उत्पादन होता है। भारतीय परिस्थितियों में ग्लैडियोलस की सफेद और पीली किस्में सबसे उपयुक्त मानी जाती हैं। उत्पादन में सफेद रंग की किस्में लगभग 60% और पीली किस्में लगभग 20% योगदान देती हैं। ये दोनों ही किस्में गुलदस्तों, सजावट तथा धर्मिक समारोहों में विशेष रूप से पसंद की जाती हैं। इनके स्पाइक्स लंबे समय तक ताजा रहते हैं और इन्हें बाजार में उच्च मूल्य प्राप्त होता है। इस प्रकार, ग्लैडियोलस की खेती किसानों के लिए विशाल उद्यमशीलता क्षमता प्रदान करती है और उन्हें आर्थिक रूप से लाभान्वित करती है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 फल फूल

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।