पपीते की लें भरपूर फसल
166 / 121Abstract
पपीता, पोषक तत्वों से भरपूर अत्यन्त स्वास्थवर्धक, पाचक व जल्दी तैयार होने वाला फल है। यह विटामिन ‘ए’ और ‘सी’ से समृद्ध होने के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटिन आँखों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसके पके फलों का उपयोग फल, मुरब्बा, जैम एवं फल शेक के रूप में किया जाता है। इसके फलों का पाचक गुणांक अच्छा होने के कारण बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बृद्धि एवं रोगी व्यत्तियों के लिए बहुत उपयोगी है। इसमें मौजूद फाइबर दिल एवं डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्छा माना जाता है। यह काॅलेस्ट्राॅल नियंत्रित करने में भी सहायक सिद्ध होता है। इसके हरे एवं कच्चे फलों को पेपेन निष्कर्षण के लिए और सब्जियों के रूप में उपयोग किया जाता है। इसके पत्ते का रस डेंगू का इलाज करने में बहुत उपयोगी है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2024 फल फूल

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।