अनन्नास की अधिक उपज
191 / 29सार
देश में अनन्नास की चार प्रजातियों के फलों का उत्पादन किया जाता है। इसमें से क्वीन प्रजाति का फल अत्यंत ही स्वादिष्ट और उत्पादन की दृष्टि से श्रेष्ठ होता है। इसलिए देलाखारी, तामिया की जलवायु परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र के फार्म में लगभग 1500 वर्ग मीटर क्षेत्रा में दोहरी पंक्ति पद्धति द्वारा अनन्नास की 5500 स्लिप्स को प्रयोग के तौर पर लगाया गया। अत्याधुनिक उद्यानिकी की तकनीकों द्वारा लगाए जाने और समुचित देखरेख के कारण पौधें में किसी प्रकार के कीट एवं रोग का प्रादुर्भाव नहीं देखने को मिला है। अनन्नास के पौधें में पर्याप्त फल इसके सफलतम परिणाम को दर्शाते हैं। प्राप्त फलों में इसके मूल फलों की तरह गुण देखे गए। अब इसे स्थानीय किसानों को अपने खेतों में लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और पौधों का वितरण कृषि विज्ञान केंद्र, देलाखारी, तामिया द्वारा किया जा रहा है। इससे जिले के किसान लाभान्वित एवं आर्थिक रूप से सम्पन्न होंगे।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-sa4.footer##फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।