फुटकल है अंजीर कुल का गुणकारी वृक्ष
401 / 86सार
फुटकल का वानस्पतिक नाम फाइकस जेनीकुलेटा है। यह अंजीर कुल (मोरेसी) का एक दीर्घ आयु वाला (लगभग 100 वर्ष), 20-30 मीटर ऊंचा वृक्ष है। भारत में यह वृक्ष उत्तर-पूर्वी, पूर्वी, एवं दक्षिणी क्षेत्रों तथा झारखण्ड, बिहार एवं छत्तीसगढ़ में खेतों तथा घरों के आसपास इसी कुल के अन्य वृक्षों जैसे धूमर (गूलर), पीपल, बड़ (बरगद) आदि के साथ एवं अकेले भी उगता हुआ पाया जाता है। भारतवर्ष के अध्कितर आदिवासी राज्यों में इसकी मुलायम पत्तियों व कोंपलों में पौष्टिक तत्वों की प्रचुर मात्रा उपलब्ध् होने के कारण भाजी, सलाद, सूप, अचार बनाने तथा औषधि के रूप में भी इसका उपयोग किया जाता है। इसकी लकड़ी का उपयोग जलाने तथा फर्नीचर, बल्ली-पफट्टा आदि बनाने में भी किया जाता है। इन्हीं विशेषताओं के कारण इसे बहुपयोगी वृक्ष की श्रेणी में रखा जाता है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-sa4.footer##फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।