आम के प्रसंस्करित उत्पाद
191 / 100सार
मौसम में फलों की अध्किता के समय इनका उचित परिरक्षण करना चाहिए ताकि इन्हें नष्ट होने से बचाने के साथ-साथ मूल्यों को भी गिरने से रोका जा सके। इस प्रकार किसानों को अपनी उपज के उचित दाम मिल सकते हैं। आम के परिरक्षित उत्पादों का बेमौसम में सेवन करके इसके स्वाद व पोषक तत्वों का लाभ उठाया जा सकता है। आम के पके फलों के साथ-साथ इसके कच्चे फलों से भी अनेक स्वादिष्ट, पौष्टिक व हाजमेदार उत्पाद बनाए जा सकते हैं। यदि आम के प्रसंस्करण एवं परिरक्षण उद्योग को एक लघु उद्योग के रूप में अपनाया तो कापफी लाभ कमाया जा सकता है। कच्चे आम से भी बहुत से उत्पाद बनाये जाते हैं। उपयुक्त कच्चे आम की पहचान के लिए पूर्ण विकसित कच्चे आम को पानी में डुबोकर देखें। अगर आम पानी में डूब जाये तो उसका आपेक्षिक घनत्व एक से अध्कि होता है। ऐसे आमों में कुल घुलनशील ठोस की मात्रा अध्कि होती है। इसलिए यह विभिन्न उत्पाद तैयार करने के लिए
उपयुक्त समझा जाता है। अचार, चटनी, मुरब्बा, शर्बत तथा अमचूर एवं खटाई कच्चे आम से सफलतापूर्वक बनाए जाते हैं।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-sa4.footer##फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।