कृषि वानिकी से बढ़ाएँ चारे की आपूर्ति
22 / 23Keywords:
कृषि वानिकी, पशुधन, पोष्टिक चाराAbstract
कृषि और पशुपालन एक-दूसरे के अभिन्न अंग हैं। ये दोनों कृषि गतिविधियाँ किसानों की आजीविका सुरक्षा बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कृषि उपज बढ़ाने के लिए अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के उपयोग ने कृषि भूमि की उर्वरता को कम कर दिया है। इसके अतिरिक्त, पशुओं के लिए गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक चारे की कमी की वजह से पशुओं के स्वास्थ्य और उनकी उत्पादकता में कमी आई है। इसलिए, वर्तमान परिदृश्य में ऐसी भूमि उपयोग प्रणाली अपनाने की आवश्यकता है जो कृषि परिदृश्य की उत्पादन क्षमता में सुधार के साथ-साथ पशुओं के लिए पौष्टिक चारे की उपलब्धता भी बढ़ाए। इस संदर्भ में, कृषि वानिकी को अपनाना एक आशाजनक विकल्प है। कृषि वानिकी एक भूमि उपयोग प्रणाली है जो पेड़ों, फसलों और पशुओं को इस तरह एकीकृत करती है जो वैज्ञानिक रूप से सही, पारिस्थितिक रूप से वांछनीय, व्यावहारिक रूप से व्यवहार्य और किसानों के लिए सामाजिक रूप से स्वीकार्य है। कृषि फसलों और वृक्ष-आधारित उत्पादों का यह समावर्ती उत्पादन किसानों की आजीविका सुरक्षा सुनिष्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चारा वृक्षों में घासीय वनस्पतियों की तुलना में अधिक पोषण तत्व पाए जाते हैं। अतः पशुओं के आहार में वृक्ष-आधारित चारे को शामिल करने से पशुओं के विकास ओैर उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, कृषि भूमि से प्राप्त पोशक चारे के उपयोग से पारंपरिक वनों और चरागाहों से चारा एकत्र करने का दबाव कम होता है, जिससे इन प्राकृतिक संसाधनों का अति-शोषण रोका जा सकता है। कृषि-वानिकी कृषि परिदृष्य की जलवायु सहनशीलता को भी बढ़ाती है, जिससे कृषि भूमि से प्राप्त अन्य पारिस्थितिक सेवाओं में भी वृद्धि होती है। इस प्रकार, कृषि-वानिकी न केवल पोषक चारे के उत्पादन की चुनौती को हल करने का प्रभावी उपाय है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन को कम करने में भी सहायक सिद्ध हो सकती है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।