गोल्डन महासीर मछली में सूक्ष्म प्लास्टिक प्रदूषण
41 / 32Keywords:
गोल्डन महासीर, हिमालय की नदियाँ, भीमताल झील, लधिया नदी, मीठे पानी का प्रदूषण, माइक्रोप्लास्टिकAbstract
हिमालय के संवेदनशील जल-क्षेत्रों सहित मीठे पानी के इकोसिस्टम में माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण एक बड़ी पर्यावरणीय चिंता बनकर उभरा है। गोल्डन महासीर (Tor putitora) हिमालयी क्षेत्र की मीठे पानी की एक खास और महत्वपूर्ण मछली है। अपने बड़े आवास क्षेत्र, खान-पान की आदतों और नदियों व झीलों के वातावरण के संपर्क में रहने के कारण, यह विभिन्न तरह के प्रदूषकों का सामना करती है। वर्तमान अध्ययन में उत्तराखंड के तीन अलग-अलग जल स्रोतों भीमताल झील, लधिया नदी और काली व सरयू नदियों के संगम पर पंचेश्वर में गोल्डन महासीर में माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण का अध्ययन किया गया। हर जगह से मछली के नमूनों का अध्ययन कर गलफड़ों, पाचन तंत्र और मांसपेशियों में माइक्रोप्लास्टिक पाए गए। मछली के तीनों तरह के ऊतकों में माइक्रोप्लास्टिक पाए गए। पाचन तंत्र में इनकी औसत मात्रा सबसे ज़्यादा थी, उसके बाद गलफड़ों और मांसपेशियों में मिक्रोप्लास्टिक के कण पाए गए। मॉर्फोटाइप्स के आधार पर कणों में सबसे ज़्यादा संख्या फाइबर की थी, उसके बाद टुकड़े (फ्रैगमेंट्स) और छर्रे (पेल्लेट्स) थे। रंगों के आधार पर काले और नीले रंग के कण कुल मिले कणों का एक बड़ा हिस्सा थे। नतीजों से पता चलता है कि गोल्डन महासीर खाने और सांस लेने, दोनों तरीकों से माइक्रोप्लास्टिक के संपर्क में आती है जो माइक्रोप्लास्टिक को समाहित करने का मुख्य कारण है। हिमालयी मीठे पानी के परितंत्रों में नए तरह के प्रदूषण का पता लगाने के लिए एक सेंटिनल स्पीशीज़ (संकेतक प्रजाति) के तौर पर काम कर सकती है। यह स्टडी स्टैंडर्ड तरीके से निगरानी, पॉलीमर की खास पहचान, जैविक प्रभावों की जांच और प्लास्टिक प्रदूषण के लिए वॉटरशेड-स्तर पर मैनेजमेंट की ज़रूरत पर ज़ोर देती है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।