जलवायु चुनौतियों के खिलाफ फसलों का सशक्तिकरण

62 / 36

Authors

  • अनीता मान भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • सुजाता भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • पूनम भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • प्रीति भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • नोयोनिका भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • हरीश भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • अन्नु भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • कृशानु भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • नितीश रंजन प्रकाश भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल

Abstract

कृषि उत्पादकता पर सूखा, लवणता, अत्यधिक तापमान (गर्मी  और  शीत) और पोषक तत्वों के असंतुलन जैसे विभिन्न अजैविक तनावों का गंभीर प्रभाव पड़ता है। ये
पर्यावरणीय तनाव पौधों की वृद्धि, विकास और उपज को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। इससे वैश्विक खाद्य सुरक्षा के सामने एक बड़ी चुनौती उत्पन्न होती है-विशेष रूप से
जलवायु परिवर्तन और निरंतर बढ़ती जनसंख्या के संदर्भ में। वहीं पारंपरिक प्रजनन विधियों का उपयोग दशकों से तनाव-सहिष्णु फसल किस्मों के विकास हेतु किया जा रहा है, लेकिन ये विधियां समय-गहन और श्रमसाध्य होती हैं। इसके साथ ही इनकी प्रभावशीलता प्राकृतिक आनुवंशिक विविधता की उपलब्धता तक सीमित रहती है। पिछले कुछ वर्षों में, जीनोम संपादन प्रौद्योगिकियां सटीक और लक्षित आनुवंशिक संशोधनों के लिए महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में उभरी हैं। ये अजैविक तनाव की स्थिति में फसलों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नए मार्ग प्रदान करती हैं। पारंपरिक प्रजनन या ट्रांसजेनिक विधियों के विपरीत, जीनोम संपादन में किसी अन्य डीएनए के समावेश की आवश्यकता नहीं होती। इसके माध्यम से सीधे इन विशिष्ट जीनों या नियामक तत्वों का हेरफेर  किया जा सकता है, जो पौधों की तनाव प्रतिक्रिया में भूमिका निभाते हैं। यह सटीकता अनपेक्षित प्रभावों को कम करती है और उन्नत फसल किस्मों के विकास को तेज करती है।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2025-11-01

How to Cite

अनीता मान, सुजाता, पूनम, प्रीति, नोयोनिका, हरीश, अन्नु, कृशानु, and नितीश रंजन प्रकाश. 2025. “जलवायु चुनौतियों के खिलाफ फसलों का सशक्तिकरण”. खेती 78 (7): 8-11. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/2431.