जलवायु स्मार्ट पोषक फसल किनोवा
59 / 41Abstract
किनोवा (चिनोपोडियम किनोवा) एक ऐसी फसल है, जो तनावग्रस्त वातावरण जैसे सूखा, लवणता, क्षारीयता पाला पड़नो जैसी प्रतिकूलताओं से सहिष्णु है। यह अमारैन्थेसी कुल के चिनोपोडियसी उपकुल की फसल है। इस कुल की सब्जियां जैसे-बथुआ एवं चौलाई भारत में लोकप्रिय हरी सब्जियां हैं। किनोवा दक्षिणी अमेरिका के बोलिविया, पेरू एवं इक्वाडोर जैसे देशों की मुख्य खाद्य फसल है। इसे समुद्र तल से लेकर 2000-4000 मीटर की ऊंचाई तक उगाया जा सकता है। अपनी अनेक विशेषताओं के बावजूद किनोवा को भारत में अभी तक एक कम उपयोगी फसल माना जाता है। किनोवा के लिए उपयुक्त जलवायु के अनुसार इसे भारत में सर्द ऋतु (अक्टूबर से मार्च) में उगाया जा सकता है। वर्तमान में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र एवं राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में किसान इसका उत्पादन कर रहे हैं। भारत का किनोवा बाजार वर्ष 2023 में लगभग 77,580 टन तक आंका गया। भविष्य में उम्मीद है कि यह बाजार वर्ष 2032 तक यह बढ़कर 469,322 टन तक पहुंच जाएगा, जो वर्ष 2024-2032 के दौरान 21.5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर को दर्शाता है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।