लवणीय जल से पाॅलीहाउस में सब्जी उत्पादन
70 / 43Abstract
संरक्षित खेती एक ऐसी कृषि प्रणाली है जिसमें पौधों के चारों ओर सूक्ष्म स्तर पर अनुकूल वातावरण बनाया जाता है, जो पूर्ण या आंशिक रूप से सब्जी के प्रकार एवं आवश्यकतानुसार नियंत्रित होता है। जिस संरचना में वातावरण पूर्ण रूप से नियंत्रित होता है उसे पूर्ण संरक्षित खेती कहा जाता है। जिस संरचना में आंशिक नियंत्रण होता है उसे प्राकृतिक हवादार पॉलीहाउस कहा जाता है। इस प्रकार के छोटे आकार के पॉलीहाउस में छत पूरी तरह से पॉलीथीन से बनी होती है और बड़े आकार के पॉलीहाउस में ऊपर की ओर हवा के निकास के लिए जाली लगाई जाती है और चारों ओर एक निश्चित ऊंचाई तक कीटरोधी जाली का उपयोग किया जाता है। इसमे दोनों या चारों तरफ, पाइप के साथ पॉलीथीन शीट लगाई जाती है, जिसे तापमान के कम या ज्यादा होने पर (सर्दी या गर्मी) मौसम अनुसार खोला या बंद किया जा सकता है। इस प्रकार की संरचना में टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, खीरा, आदि सब्जियों को प्रमुखता से उगाया जाता है। लेख में लवणीय जल उपयोग द्वारा पॉलीहाउस में सब्जी उत्पादन की तकनीक का विवरण दिया गया है। इस प्रयोग के लिए 30×10 मीटर का पॉलीहाउस तैयार किया गया, जो ऊपर से पूरी तरह ढका हुआ है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।