सरसों की खली के फायदे
357 / 43Abstract
सरसों के बीज से तेल निकालने के बाद बचा हुआ ठोस अवशेष सरसों की खली कहलाता है। सरसों की खली या पाउडर एनपीके (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम) का एक प्राकृतिक स्रोत है, जिसका विशिष्ट अनुपात 4ः1ः1 होता है। इसका उपयोग जैविक खाद के रूप में किया जाता है। इसमें पोटेशियम, नाइट्रोजन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, सल्पफर और पफॉस्पफोरस इत्यादि पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आमतौर पर सरसों की खली का उपयोग टैरेस उद्यान, बालकनी उद्यान, कंटेनर उद्यान में लगे पौधों को खाद देने के लिए किया जाता है। सरसों खली की तीखी गंध होती है, जिसके कारण इसका उपयोग प्राकृतिक कीट विकर्षक के रूप में भी किया जाता है। यह पर्यावरण के अनुकूल है और इसका पौधों पर कोई भी हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके अलावा सरसों की खली का उपयोग चारे का स्वाद बढ़ाने, चारे के पोषक तत्वों में वृ(ि करने और डेरी पशुओं में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अक्सर प्रोटीन पूरक के रूप में किया जाता है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।