जुलाई के मुख्य कृषि कार्य

23 / 20

Authors

  • राजीव कुमार सिंह सस्य विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-110012
  • अंजली पटेल सस्य विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-110012
  • प्रवीण कुमार उपाध्याय सस्य विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-110012
  • एस.एस. राठौर सस्य विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-110012
  • ऋषभ सिंह चंदेल सस्य विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-110012

Abstract

जुलाई माह खरीफ की फसलों के लिए सबसे महत्वपूर्ण महीनों में से एक है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां खेती वर्षा पर निर्भर करती है। इस महीने मानसून आ चुका होता है, इसलिए जरूरी हो जाता है कि सभी कार्यों को समय से किया जाये। खरीफ फसलों  का देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में आधे से भी अधिक का योगदान होता है। खरीफ मौसम में उगायी जाने वाली मुख्य  फसलें जैसे-धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंग, उड़द, लोबिया, सोयाबीन, मूंगपफली, सूरजमुखी, कुसुम, तिल, कपास एवं जूट आदि प्रमुख हैं। फसलों  के उत्पादन में उपयुक्त  सस्य विधियां अपनाकर उत्पादन लागत में कमी एवं प्रति इकाई उपज में वृद्धि की जा सकती है। अनुसंधानों  से ज्ञात हुआ है कि अधिक उपज देने वाली उन्नत प्रजातियों की गुणवत्ता का स्वस्थ बीज, संतुलत पोषक तत्व प्रबंधन, एकीकृत खरपतवार प्रबंधन, समुचित जल प्रबंधन, एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन, उपयुक्त  समय पर पफसल की कटाई एवं मड़ाई तथा उपयुक्त  भंडारण इत्यादि अपनाकर किसान लागत कम करके उत्पादन में बढ़ोतरी कर सकते हैं। कुल मिलाकर, जुलाई का महीना कृषि गतिविधियों के लिए अत्यंत व्यस्त और निर्णायक होता है, जो पूरे कृषि चक्र की नींव रखता है। अतः इस लेख में फसलों के उत्पादन की आधुनिक वैज्ञानिक विधियों के विभिन्न पहलुओ पर विस्तृत जानकारी दी गई है।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2025-07-01

How to Cite

राजीव कुमार सिंह, अंजली पटेल, प्रवीण कुमार उपाध्याय, एस.एस. राठौर, and ऋषभ सिंह चंदेल. 2025. “जुलाई के मुख्य कृषि कार्य”. खेती 78 (3): 34-44. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/2503.