दलहनी फसलों में खरपतवार प्रबंधन
21 / 16Abstract
खरीफ दलहनी फसलों की खेती मुख्यतः असिंचित क्षेत्रों में की जाती है, जहां पर नमी एवं पोषक तत्वों की कमी होती है। किसान दलहनी फसलों की खेती से उन्नत किस्मों एवं पोषक तत्व, कीट-व्याधियों तथा खरपतवार प्रबंधन की तकनीक की जानकारी का अभाव होने के कारण अच्छी उपज प्राप्त नहीं कर पाते हैं। खरपतवार, कीट एवं रोग आदि के कारण उपज काफी प्रभावित होती है। कृषि उत्पादों की कुल वार्षिक हानि में खरपतवारों द्वारा लगभग 45 प्रतिशत, कीटों द्वारा 30 प्रतिशत, पादप रोगों द्वारा 20 प्रतिशत तथा अन्य कारकों द्वारा 5 प्रतिशत क्षति होती है। असिंचित क्षेत्रों में, खरपतवार दलहनी फसलों से तीव्र प्रतिस्पर्धा करके भूमि में निहित नमी एवं पोषक तत्वों के अधिकांश भाग को शोषित कर लेते हैं। इसके साथ ही साथ फसल को आवश्यक प्रकाश एवं स्थान से भी वंचित रखते हैं। फलस्वरूप पफसल की विकास गति धीमी पड़ जाती है तथा पैदावार कम हो जाती है। खरीफ मौसम में उच्च तापमान एवं अधिक नमी के कारण रबी मौसम की अपेक्षा अधिक खरपतवार उगते हैं। इनका समय पर नियंत्रण नहीं होने से पौधों की बढ़वार काफी कम हो जाती है। इससे उपज पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके अतिरिक्त खरपतवार फसलों में लगने वाले रोगों के जीवाणुओं एवं कीट व्याधियों को भी आश्रय देते हैं। इसके अलावा कुछ विषैले खरपतवार जैसे गाजर घास, धतुरा, गोखरू, कांटेदार चौलाई आदि न केवल पफार्म उत्पाद की गुणवत्ता को घटाते हैं बल्कि मनुष्य और पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति संकट उत्पन्न करते हैं।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।