भेड़ों में खुरपका रोग की रोकथाम
18 / 19Abstract
भेड़ पालन, कृषि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे दूध, मांस और ऊन जैसे आवश्यक उत्पाद प्राप्त होते हैं। खुरपका, डाइचेलोबैक्टर नोडोसस और फ्रयूसोबैक्टीरियम नेक्रोफोरम के कारण होने वाला एक संक्रामक जीवाणु रोग है, जो मुख्य रूप से भेड़ों को प्रभावित करता है। यह रोग भेड़ों के लिए दर्द, लंगड़ापन और कम गतिशीलता का कारण बनता है। यह रोग भेड़ों की चरने, प्रजनन, ऊन और मांस उत्पादन में योगदान करने की क्षमता को बाधित करता है। उपचार लागत में वृद्धि और उत्पादकता में कमी के कारण इसके गंभीर आर्थिक प्रभाव होते हैं। यह रोग भारत के कई क्षेत्रों में व्यापक रूप से फैला हुआ है, जिनमें जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं दक्षिण भारत शामिल हैं। रोकथाम के उपायों में संगरोध, खुर काटने वाले उपकरणों का परिशोधन और प्रभावित भेड़ों को अलग करना शामिल है। उपचार में पैर धोना, एंटीबायोटिक्स और दर्द निवारक दवाइयां शामिल हैं। वर्तमान में जारी शोध का उद्देश्य इस रोग के बेहतर नियंत्राण के लिए एक प्रभावी टीका विकसित करना है, जिससे समय रहते इसकी रोकथाम की जा सके।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।