ट्राइकोडर्मा विरिडी से फसलों में रोग प्रबंधन
18 / 17Abstract
ट्राइकोडर्मा विरिडी को जैविक खेती में रोग प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण जैव-नियंत्राक कवक के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होने वाला कवक किसानों को रसायन पर निर्भरता कम करने में मदद करता है। वहीं रसायनों के प्रयोग से कई जोखिम होते हैं, जैसे कि लाभकारी कवक का नष्ट होना, रोगजनकों में रसायन से प्रतिरोधक क्षमता का विकास और पर्यावरण को नुकसान आदि। ट्राइकोडर्मा विरिडी जैव कवक मृदा में पाए जाने वाले रोगजनकों जैसे कि राइजोक्टोनिया, पिथियम और फ्रयूजेरियम को नियंत्रित करने में प्रभावी होता है और पौधों की वृद्धि में सुधार करता है। यह कवक विभिन्न एंजाइमों का उत्पादन करता है, जो रोग कारकों पर आक्रमण करते हैं और पौधों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके अलावा, ट्राइकोडर्मा विरिडी पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता, पोषक तत्वों के अवशोषण और एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि को भी बढ़ावा देता है। ट्राइकोडर्मा का उपयोग जैविक खाद के रूप में भी किया जा सकता है, जो मृदा की उर्वराशक्ति को बढ़ाता है और जैविक खेती में सतत विकास को सुनिश्चित करता है। इस जैव-नियंत्रक का उपयोग न केवल खेती में सुरक्षित है, बल्कि यह दीर्घकालिक कृषि उत्पादकता के लिए भी अनिवार्य घटक है, जो पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए खेती के लिए एक टिकाऊ दृष्टिकोण प्रदान करता है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।