जून के मुख्य कृषि कार्य

16 / 15

Authors

  • राजीव कुमार सिंह सस्य विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-110012
  • अंजली पटेल सस्य विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-110012
  • कपिला शेखावत सस्य विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-110012
  • प्रवीण कुमार उपाध्याय सस्य विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-110012
  • एस.एस. राठौर सस्य विज्ञान संभाग, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली-110012

Abstract

देश में कृषि, सदियों से गांवों में बसे हुये लोगों के जीवन निर्वाह का सहारा तथा परम्परागत व्यवसाय रहा है। भारत में खेती वर्षा आधारित होने के कारण औसत उत्पादकता अभी विश्व की औसत उत्पादकता से बहुत कम है। धान, ज्वार, बाजरा, मक्का आदि मानसून पफसलों की खेती का इस खाद्यान्न उत्पादन में आधे से भी अधिक का योगदान है और ये सभी फसलें मानसून के आगमन पर निर्भर करती हैं। सघन खेती के अलावा बारानी खेती का उचित प्रबंधन करना बहुत ही आवश्यक है। इसके अन्तर्गत खरीफ फसलों जैसे-ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंग, उड़द, अरहर, ग्वार, मोठ, तिल आदि पफसलों की कम सिंचाई वाली उन्नत प्रजातियों का चयन बहुत ही महत्वपूर्ण है। उचित समय पर बुआई, क्रांतिक अवस्थाओं पर सिंचाई, बूंद-बूंद पानी का दक्ष उपयोग, पूसा हाइड्रोजेल प्रयोग द्वारा कम पानी में फसल प्रबंधन, वाष्पीकरण कम करने हेतु पलवारों (मल्चिंग) का प्रयोग आदि कृषि क्रियाएं वर्षा आधारित क्षेत्रों एवं सीमित जल से अधिक पैदावार लेना अब समय की मांग बन गया है। किसानों को वैज्ञानिक तरीके अपनाकर फसलों की जल उपयोग दक्षता बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। अधिक बारिश के पानी का ज्यादातर हिस्सा खेती के प्रयोग में नहीं आ पाता और नालियों में बहकर व्यर्थ चला जाता है। ऐसे में जल संचयन तकनीकें अपनाना आवश्यक है। इसके लिए खेत के ही एक हिस्से में छोटा सा जल संग्रहण तालाब बनाएं, ताकि वर्षा जल सूखा काल के दौरान सिंचाई के लिए खेत में संचित रहे। इस प्रकार गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में ही रहे, तो सिंचाई की जरूरत काफी हद तक पूरी हो सकती है। दलहन और तिलहन उत्पादन का लगभग 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा इसी भूमि पर निर्भर करता है। हरित क्रांति के दौर में सिंचित भूमि का भरपूर दोहन हो चुका है। अब दूसरी क्रांति के लिए रास्ता केवल वर्षा पर आधारित बारानी खेती और जल प्रबंधन से होकर जाता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून इस माह देश के विभिन्न हिस्सों में दस्तक देने लगता है।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2025-06-01

How to Cite

राजीव कुमार सिंह, अंजली पटेल, कपिला शेखावत, प्रवीण कुमार उपाध्याय, and एस.एस. राठौर. 2025. “जून के मुख्य कृषि कार्य”. खेती 78 (2): 29-44. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/2534.