‘उतेरा विधि’ से मसूर की खेती
400 / 93Abstract
वर्तमान समय में, भारत दलहन के आयात, उत्पादन और उपभोग की दृष्टि से विश्व में प्रथम स्थान पर है। वर्ष 2019-20 में दलहन का उत्पादन 26.3 मिलियन मीट्रिक टन हुआ था। उत्पादन में कमी होने के कारण लगभग 3 मिलियन मीट्रिक टन तिलहन का आयात किया गया था। मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की समस्या को कम करने के लिए दलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए। इसके लिए पूर्वी भारत में धान परती भूमि वाले क्षेत्रों पर, जो कि रबी मौसम में खली या परती रह जाती है, वहां पर पफसल की गहनता के माध्यम से इस सुनहरे अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। देश के पूर्वी भाग में कुल धान-परती का लगभग 84 प्रतिशत हिस्सा है। पूर्वोत्तर भारत में ‘उतेरा विधि’ से मसूर की उन्नत खेती करके दलहन का उत्पादन अधिक बढ़ा सकते हैं। यहां के अधिकांश क्षेत्रों में कृषि पूरी तरह से वर्षा पर आश्रित है और सिंचाई के सीमित साधनों के कारण रबी मौसम में खेत परती ही रह जाता है। ऐसे क्षेत्रों में ‘उतेरा विधि’ एक सशक्त विकल्प हो सकता है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।