मधुमक्खी पालन है एक लाभदायक व्यवसाय
4236 / 153Abstract
कृषि क्रियाएं लघु व्यवसाय से बड़े व्यवसाय में बदलती जा रही हैं। कृषि और बागवानी पफसलों का उत्पादन बढ़ रहा है, जबकि कुल कृषि योग्य भूमि घट रही है। कृषि के विकास के लिए पफसल, सब्जियां और पफलों के भरपूर उत्पादन के अतिरिक्त दूसरे व्यवसायों से अच्छी आय भी जरूरी है। मधुमक्खी पालन एक ऐसा ही व्यवसाय है, जो मानव जाति को लाभान्वित कर रहा है। यह एक कम खर्चीला घरेलू उद्योग है। इसमें आय, रोजगार व वातावरण शुद्ध रखने की क्षमता है। यह एक ऐसा रोजगार है, जिसे समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग अपनाकर लाभान्वित हो सकते हैं। मधुमक्खी पालन, कृषि व बागवानी उत्पादन बढ़ाने की क्षमता भी रखता है। मधुमक्खियां समुदाय में रहने वाली कीट वर्ग की जंगली जीव हैं। इन्हें उनकी आदतों के अनुकूल कृत्रिम गृह (हाईव) में पालकर उनकी बृद्धि करने तथा शहद एवं मोम आदि प्राप्त करने को मधुमक्खी पालन या मौन पालन कहते हैं। मधुमक्खी पालन से शहद एवं मोम के अतिरिक्त अन्य उत्पाद, जैसे गोंद (प्रोपोलिस, राॅयल जेली, डंक-विष) भी प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही मधुमक्खियों से पफूलों में पर-परागण होने के कारण पफसलों की उपज में लगभग एक चैथाई अतिरिक्त बढ़ोतरी हो जाती है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।