पौष्टिक अनाजों का वैश्विक एवं भारतीय परिदृश्य
129 / 84Abstract
पौष्टिक अनाज, देश के शुष्क क्षेत्रों की प्रमुख पारंपरिक खाद्य फसलें हैं। भारत सरकार द्वारा अत्यधिक पोषक तत्वों से युक्त होने के कारण इन्हें ‘पौष्टिक अनाज’ का नाम दिया गया। उपभोक्ताओं की खाद्य एवं पौष्टिक सुरक्षा में इनका पर्याप्त योगदान है। पौष्टिक अनाज ऐसी खाद्यान्न पफसलों का समूह है, जिनके बीज छोटे होते हैं तथा उष्णकटिबंधीय व उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में बहुत ही कम निवेश के साथ इनकी खेती की जा सकती है। बड़े पौष्टिक अनाजों के अंतर्गत ज्वार (सोरघम बाइकलर), बाजरा (पेनिसेटम टाइपफाॅइडेस), रागी/मडुआ (एल्युसिन कोरकाना) तथा छोटे पौष्टिक अनाजों के अंतर्गत कंगनी (सेटारिया इटैलिका), कुटकी (पैनिकम मिलियेर), कोदो (पस्पालम स्क्राॅबिकुलेटम), सांवां/झंगोरा (एकिनोक्लोआ प्रुफमेंटैशिया), चेना (पैनिकम मिलियेशिएम) तथा काॅरैले/ब्राउन टाॅप मिलेट (ब्रैकिएरिआ रामोसम) आते हैं।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।