कृषि श्रमिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा
83 / 126Abstract
किसानों व कृषि श्रमिकों में किसी भी अन्य स्वास्थ्य समस्या की अपेक्षा पीठ, कंधों, बाहों और हाथों में दर्द आम हैं। ये दर्द लम्बे समय तक रहें, तो इनके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ये अक्सर कार्य के दौरान लंबे समय तक असुविधाजनक शारीरिक मुद्राओं, अनुशंसित से अधिक वजन उठाने की स्थिति में होते हैं। इनके अलावा ये दर्द ऐसे कृषि उपकरणों के साथ काम करने से, जो एर्गोनाॅमिक्स पर आधारित नहीं होते, बार-बार दोहराए जाने वाला कार्य और कार्य की अत्यधिक गति जैसी स्थितियों के कारण भी होते हैं। इन सभी समस्याओं का हल कृषि एर्गोनाॅमिक्स है। प्रत्येक कार्य करने का एक सही और आसान तरीका होता है। एर्गोनाॅमिक्स, कार्यशैली में दक्षता का अध्ययन है। यह किसानों और श्रमिकों की कार्य सुरक्षा और स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। किसानों और श्रमिकों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की आशंकाओं को कम करने के लिए एर्गोनाॅमिक्स के अंतर्गत कार्य, कार्यस्थल व कार्यकर्ता पर अनुशंसाएं प्रदान की जाती हैं।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2024 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।