धान पुआल का आधुनिक प्रबंधन
238 / 153Abstract
वर्तमान में देश में धान पुआल (पराली) का प्रबंधन किसानों के लिए एक जटिल समस्या बन चुका है। धान-गेहूं फसलचक्र में धान की कटाई के उपरांत गेहूं की बुआई के लिए भूमि को तैयार करने हेतु काफी कम समय होता है। धान पुआल के प्रबंधन में काफी जटिलता एवं समय लगने के कारण किसान आमतौर पर इसे खेत में ही जला देते हैं। इससे वायु प्रदूषित होती है। यह अध्ययन धान के पुआल के वैकल्पिक प्रबंधन के उपाय पर केंद्रित है। इस लेख में बेहतर कृषि संरक्षण और सतत कृषि विकास के लिए इन-सीटू (खेत के अंदर) प्रबंधन और एक्स-सीटू (खेत से बाहर) प्रबंधन के आधुनिक उपायों पर प्रकाश डाला गया है। पफसल अवशेषों का इन-सीटू प्रबंधन ऊर्जा, समय और लागत के मद्देनजर अधिक लाभप्रद है। इसके दूसरी ओर पर्यावरण में कार्बन-डाइऑक्साइड उत्सर्जन की मात्रा को कम करने के लिए एक्स-सीटू प्रबंधन तकनीक कोयला आधारित बिजली संयंत्रों का एक प्रमुख वैकल्पिक ईंधन हो सकता है। कृषि में फसल अवशेषों के महत्व को पहचानने के लिए कृषक समुदाय का जागरूक होना एवं आधुनिक कृषि यंत्रों से परिचित होना अत्यंत आवश्यक है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2024 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।