लाभ से भरपूर मखाना सह मत्स्य पालन प्रणाली
84 / 73Keywords:
मखाना, मछली पालन, बेहतर पैदावार, एकीकृत प्रबंधनAbstract
मखाना या फॉक्स नट (यूरियाल फेरोक्स सालिब), एक महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि जलीय फसल है जो भारत के पूर्वी राज्यों विशेषकर बिहार, असम, मणिपुर, और उत्तर प्रदेश में पारंपरिक रूप से उगाई जाती है। यह निम्फेसी परिवार का पौधा है जो स्थिर और उथले जल निकायों जैसे तालाबों और पोखरों में उगता है। मखाना के बीजों में उच्च मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज और औषधीय गुण होते हैं, जिससे इसका उपयोग खाद्य पदार्थ, आयुर्वेदिक दवाओं और न्यूट्रास्युटिकल उत्पादों में बढता जा रहा है। मखाना की खेती मुख्यतः दो विधियों से की जाती है, पारंपरिक प्रणाली और वैज्ञानिक प्रणाली। पारंपरिक पद्धति में स्थानीय ज्ञान और अनुभव के आधार पर फसल उगाई जाती है, जबकि वैज्ञानिक विधियों में बीज चयन, पौधा संरक्षण, पौधों की दूरी, जल प्रबंधन और उपज की कटाई के तकनीकी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वैज्ञानिक तकनीकों के प्रयोग से उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मछली के साथ मखाना की एकीकृत खेती निचले भूमि वाले किसानों के लिए एक पर्यावरण-अनुकूल लाभदायक विकल्प है। मखाना और मछली परस्पर लाभकारी फसलें हैं क्योंकि मखाना का अपशिष्ट कार्बनिक पदार्थ बनाता है जो प्लवक के विकास के लिए पोषण स्रोत के रूप में कार्य करता है और जूप्लवक के विकास के लिए आधार भी प्रदान करता है जो बदले में मछलियों के भोजन का काम करता है, जबकि मछली न केवल आय में वृद्धि करती है बल्कि मखाना कीटों को नियंत्रित करके लाभ में भी योगदान देती है तथा मछली का मलमूत्र जैविक खाद का काम भी करता है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।