Vol. 79 No. 1 (2026): मई 2026
‘खेती’ पत्रिका का मई 2026 अंक किसानों, कृषि वैज्ञानिकों तथा कृषि उद्यमिता से जुड़े पाठकों के लिए उपयोगी,व्यावहारिक एवं समसामयिक जानकारियों से समृद्ध विशेष सामग्री लेकर प्रस्तुत किया गया है। इस अंक में श्री अन्न के अंतर्गत पोषण से भरपूर कुटकी का मूल्यसंवर्धन विषय पर जानकारी दी गई है, जिससे किसानों को लघु अनाजों के प्रसंस्करण एवं आय वृद्धि के अवसरों की समझ मिलती है। वहीं दलहन प्रसंस्करण केंद्रों के माध्यम से आय संवर्धन पर लेख किसानों को ग्रामीण स्तर पर मूल्य संवर्धन आधारित उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करता है।
आय संवर्धन से जुड़े विषयों में मखाना सह मत्स्य पालन प्रणाली तथा सौर ऊर्जा से स्वचालित मत्स्य आहार एवं ऑक्सीजन प्रबंधन तकनीक जैसी नवाचार आधारित तकनीकों को शामिल किया गया है, जो सीमित संसाधनों में अधिक लाभ प्राप्त करने के व्यावहारिक उपाय प्रस्तुत करती हैं। इसी क्रम में माइक्रोग्रीन्स का उत्पादन विषय पोषण सुरक्षा एवं शहरी-ग्रामीण उद्यमिता के नए अवसरों को रेखांकित करता है।
स्मार्ट कृषि के अंतर्गत शुष्क एवं अर्द्धशुष्क क्षेत्रों हेतु एग्रीवोल्टाइक प्रणाली तथा कृषि में बढ़ता ड्रोन का महत्व जैसे आधुनिक विषय किसानों को उन्नत तकनीकों के उपयोग के प्रति जागरूक करते हैं। वहीं धान में सूत्रकृमियों का प्रबंधन विषय फसल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।
इसके अतिरिक्त सतत कृषि में पशुधन की भूमिका, मकई रेशम का प्रसंस्करण तथा मई माह के मुख्य कृषि कार्य जैसे लेख किसानों को समेकित कृषि प्रणाली अपनाने एवं मौसम आधारित कृषि प्रबंधन में सहायता प्रदान करते हैं। साथ ही आवरण लेख बढ़ती गर्मी और सूखे से कृषि पर गहराता प्रभाव जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के प्रति जागरूक करते हुए अनुकूलन उपायों की आवश्यकता को रेखांकित करता है।
समग्र रूप से यह अंक आधुनिक तकनीकों, पोषण सुरक्षा, मूल्य संवर्धन तथा जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों पर आधारित उपयोगी जानकारी का समन्वित संकलन है।
Articles
-
धान में सूत्रकृमियों का प्रबंधन
174 / 66 -
मकई रेशम का प्रसंस्करण
81 / 76