शुष्क एवं अर्द्धशुष्क क्षेत्रों हेतु एग्रीवोल्टाइक प्रणाली
45 / 73Abstract
भारत के शुष्क और अर्द्ध-शुष्क क्षेत्र कृषि के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण हैं। यहां अल्प वर्षा, उच्च तापमान, सीमित जल संसाधन और कम उपजाऊ भूमि के कारण किसानों को फसल उत्पादन में अस्थिरता और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के समाधान हेतु एग्रीवोल्टाइक प्रणाली एक उभरती हुई तकनीक के रूप में सामने आई है, जो कृषि और सौर ऊर्जा उत्पादन को एकीकृत करती है। इस प्रणाली में कृषि भूमि पर सौर पैनलों को इस प्रकार स्थापित किया जाता है कि फसलें और सौर ऊर्जा दोनों एक साथ उत्पादित हो सकें। सौर पैनलों की छाया से भूमि की नमी बनी रहती है और वाष्पीकरण कम होता है, जिससे जल संरक्षण होता है। किसान अपनी आवश्यकताओं के लिए बिजली उत्पन्न कर सकते हैं और अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। एग्रीवोल्टाइक प्रणाली से भूमि उपयोग की दक्षता बढ़ती है, सूक्ष्म जलवायु में सुधार होता है, और किसानों को दोहरा लाभ मिलता है। यह टिकाऊ कृषि, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और ग्रामीण विकास को सशक्त करने वाली एक अभिनव और प्रभावशाली तकनीक है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।