फसल अवशेषों का बाह्रा-स्थल प्रबंधन

30 / 24

Authors

  • प्रदीप कुमार Veer Kunwar Singh College of Agriculture, Dumraon, Buxar
  • अर्डिथ शंकर Veer Kuwnar Singh Collage of agriculture, Dumraon, Buxar
  • स्वीटी कुमारी Kumari Bihar Agricultural University, Sabour, Bihar-813210
  • अभिनव कुमार सिंह Veer Kuwnar Singh Collage of agriculture, Dumraon, Buxar
  • सौरभ कुमार Veer Kuwnar Singh Collage of agriculture, Dumraon, Buxar

Keywords:

फसल अवशेष, प्रबंधन, बाह्य-स्थल प्रबंधन, टिकाऊ कृषि, पर्यावरणीय स्थिरता, बायोचार, बायोएनेर्जी

Abstract

भारत जैसे कृषि प्रधान देश में फसल अवशेषों का उत्पादन निरंतर बढ़ रहा है, जो यदि उचित रूप से प्रबंधित न हो, तो पर्यावरण, मृदा और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। परंपरागत रूप से अपनाई गई अवशेष जलाने की पद्धति से वायु प्रदूषण, ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन और मृदा जैविक गुणों में गिरावट देखी गई है। इस परिप्रेक्ष्य में, फसल अवशेषों का बाह्य-स्थल  प्रबंधन एक टिकाऊ और पर्यावरणीय दृष्टि से अनुकूल विकल्प के रूप में उभरकर सामने आया है। बाह्य-स्थल प्रबंधन के अंतर्गत, खेत में छोड़े गए अवशेषों का संग्रह कर उन्हें बायोएनेर्जी, बायोचार, कम्पोस्ट, चारे, मशरूम उत्पादन और औद्योगिक उपयोग हेतु संसाधित किया जाता है। यह न केवल वायु प्रदूषण को कम करता है, बल्कि ग्रामीण आजीविका, ऊर्जा सुरक्षा और मृदा पोषण चक्र को भी सुदृढ़ बनाता है।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2026-09-30

How to Cite

प्रदीप कुमार, अर्डिथ शंकर, Kumari स्वीटी कुमारी, अभिनव कुमार सिंह, and सौरभ कुमार. 2026. “फसल अवशेषों का बाह्रा-स्थल प्रबंधन”. खेती 78 (6): 6-9. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/1488.