Vol. 78 No. 6 (2025): अक्टूबर 2025

					View Vol. 78 No. 6 (2025): अक्टूबर 2025

यह अंक किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों, टिकाऊ खेती और आयवर्धन के उपयोगी उपायों पर केंद्रित है। इस अंक में मानव स्वास्थ्य में लाभकारी गेहूं घास के पोषण संबंधी महत्व तथा फसल अवशेषों के बाह्य-स्थल प्रबंधन की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी गई है। शूकर पालन से आमदनी बढ़ाने और बकरीपालन के माध्यम से आदिवासी कृषकों के आर्थिक उत्थान की संभावनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से कार्बन खेती, मृदा एवं फसल स्वास्थ्य सुधारने में जैव उर्वरकों की भूमिका तथा धान उत्पादन में अजोला की उपयोगिता जैसे महत्वपूर्ण भी विषय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अरुणाचल प्रदेश में क्विनोआ की खेती, उतेरा विधि से खेसारी की उन्नत खेती और सोयाबीन में समेकित कीट प्रबंधन संबंधी व्यावहारिक जानकारी प्रस्तुत की गई है। अंक में अक्टूबर माह के प्रमुख कृषि कार्यों का विवरण भी दिया गया है, जिससे किसान मौसमी गतिविधियों की बेहतर योजना बना सकें। समग्र रूप से यह अंक कृषि उत्पादकता बढ़ाने, उत्पादन लागत घटाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, कृषि विविधीकरण और किसानों की आय में वृद्धि के लिए वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करता है।

Published: 2025-09-30

Articles