अक्टूबर के मुख्य कृषि कार्य
27 / 24Abstract
सर्दी के मौसम का इंतजार करता अक्टूबर का महीना खेती के लिहाज से बेहद अहम है। इसी माह से धान्य फसलों जैसे-धान, मक्का, ज्वार एवं बाजरा, दलहनी फसलों जैसे-मूंग, उड़द, अरहर, लोबिया तथा ग्वार, तिलहनी फसलों जैसे-सोयाबीन, मूंगफली, तिल और अरंडी की अगेती प्रजातियों की कटाई और मड़ाई प्रारंभ हो जाती है। इसके साथ ही रबी फसलों की भी बुआई शुरू हो जाती है। इनमें तोरिया और सरसों, चना, मटर, मसूर, गेहूं, जौ, शीतकालीन मक्का, शरदकालीन गन्ना, बरसीम, जई, सब्जी, बागवानी, पुष्प एवं सुगन्धित पौधे शामिल हैं। भारतीय कृषि में रबी फसलों का महत्वपूर्ण योगदान है। आज रबी फसलों की उत्पादकता खरीपफ फसलों से अधिक है। इसके प्रमुख कारण इन पफसलों की उन्नत प्रजातियों, उन्नत सस्य क्रियाओं को अपनाने के अलावा रोग एवं कीटों का अपेक्षाकृत कम प्रकोप होना है। इसी के परिणामस्वरूप विगत वर्ष में रबी फसलों का रिकार्ड उत्पादन दर्ज हुआ। कृषि उत्पादन में इस वृद्धि का पूरा श्रेय किसानों की कड़ी मेहनत, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नई-नई तकनीकों एवं उपलब्ध संसाधनों के उचित प्रबंधन को जाता है। आइए इस महीने के खेती संबंधी खास कार्यों पर गौर करें।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।