उतेरा विधि से खेसारी की उन्नत खेती

37 / 27

Authors

  • अमितेश कुमार सिंह वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान), कृषि विज्ञान केन्द्र, वाराणसी-221307
  • राकेश कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान), फसल अनुसंधान विभाग, पूर्वी क्षेत्र के लिए भाकृअनुप-अनुसंधान परिसर,पी.ओ.-बिहार, पशु चिकित्सा महाविद्यालय परिसर, पटना-800014
  • रवि शंकर वरिष्ठ वैज्ञानिक-सह-प्रधान, ग्रामीण विकास ट्रस्ट-कृषि विज्ञान केन्द्र, चकेश्वरी पफार्म, गोड्डा-814133 (झारखण्ड)
  • सूर्य भूषण वैज्ञानिक (पौध संरक्षण), ग्रामीण विकास ट्रस्ट-कृषि विज्ञान केन्द्र, चकेश्वरी फार्म, गोड्डा-814133 (झारखण्ड)
  • अमित कुमार सिंह शोध सहायक, कृषि अर्थशास्त्र विभाग, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा-210001 (उत्तर प्रदेश)

Abstract

दलहन क्षेत्र भारत की कृषि अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वर्तमान समय में, विश्व स्तर पर भारत दलहन के आयात, उत्पादन और खपत के मामले में प्रथम स्थान पर है। वर्ष 2019-20 में भारत में दलहन का उत्पादन 26.3 मिलियन मीट्रिक टन रहा और उत्पादन में घरेलू कमी के अनुसार, 3 मिलियन मीट्रिक टन दलहन का आयात किया गया। आयात पर निर्भरता कम करने तथा महिलाओं और शिशुओं में कुपोषण की समस्या से निपटने हेतु दलहन उत्पादन स्थायी उपायों के माध्यम से बढ़ाना आवश्यक है। इस संदर्भ में, धान-परती वाले क्षेत्र जो सर्दियों के मौसम में बिना फसल के खाली रह जाते हैं, फसल गहनता के माध्यम से अवसर प्रदान करते हैं। भारत के पूर्वी क्षेत्रों में देश के कुल धान-परती क्षेत्रा (11.7 मीट्रिक/हैक्टर) का 84 प्रतिशत हिस्सा है। इन क्षेत्रों के बेहतर उपयोग के लिए खेसारी की उतेरा विधि से खेती करके दलहन का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। पूर्वी भारत के अधिकतर क्षेत्रों में कृषि पूरी तरह से वर्षा आधारित है। यहां सिंचाई के सीमित साधनों के कारण रबी मौसम में खेत खाली या परती रह जाते हैं। ऐसे क्षेत्रों के लिए सघन खेती के रूप में उतेरा विधि एक अच्छा विकल्प सिद्ध हो सकती है।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2025-10-01

How to Cite

अमितेश कुमार सिंह, राकेश कुमार, रवि शंकर, सूर्य भूषण, and अमित कुमार सिंह. 2025. “उतेरा विधि से खेसारी की उन्नत खेती”. खेती 78 (6): 27-28. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/2456.