उतेरा विधि से खेसारी की उन्नत खेती
37 / 27Abstract
दलहन क्षेत्र भारत की कृषि अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वर्तमान समय में, विश्व स्तर पर भारत दलहन के आयात, उत्पादन और खपत के मामले में प्रथम स्थान पर है। वर्ष 2019-20 में भारत में दलहन का उत्पादन 26.3 मिलियन मीट्रिक टन रहा और उत्पादन में घरेलू कमी के अनुसार, 3 मिलियन मीट्रिक टन दलहन का आयात किया गया। आयात पर निर्भरता कम करने तथा महिलाओं और शिशुओं में कुपोषण की समस्या से निपटने हेतु दलहन उत्पादन स्थायी उपायों के माध्यम से बढ़ाना आवश्यक है। इस संदर्भ में, धान-परती वाले क्षेत्र जो सर्दियों के मौसम में बिना फसल के खाली रह जाते हैं, फसल गहनता के माध्यम से अवसर प्रदान करते हैं। भारत के पूर्वी क्षेत्रों में देश के कुल धान-परती क्षेत्रा (11.7 मीट्रिक/हैक्टर) का 84 प्रतिशत हिस्सा है। इन क्षेत्रों के बेहतर उपयोग के लिए खेसारी की उतेरा विधि से खेती करके दलहन का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। पूर्वी भारत के अधिकतर क्षेत्रों में कृषि पूरी तरह से वर्षा आधारित है। यहां सिंचाई के सीमित साधनों के कारण रबी मौसम में खेत खाली या परती रह जाते हैं। ऐसे क्षेत्रों के लिए सघन खेती के रूप में उतेरा विधि एक अच्छा विकल्प सिद्ध हो सकती है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।