जलवायु चुनौतियों के खिलाफ फसलों का सशक्तिकरण
62 / 36Abstract
कृषि उत्पादकता पर सूखा, लवणता, अत्यधिक तापमान (गर्मी और शीत) और पोषक तत्वों के असंतुलन जैसे विभिन्न अजैविक तनावों का गंभीर प्रभाव पड़ता है। ये
पर्यावरणीय तनाव पौधों की वृद्धि, विकास और उपज को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। इससे वैश्विक खाद्य सुरक्षा के सामने एक बड़ी चुनौती उत्पन्न होती है-विशेष रूप से
जलवायु परिवर्तन और निरंतर बढ़ती जनसंख्या के संदर्भ में। वहीं पारंपरिक प्रजनन विधियों का उपयोग दशकों से तनाव-सहिष्णु फसल किस्मों के विकास हेतु किया जा रहा है, लेकिन ये विधियां समय-गहन और श्रमसाध्य होती हैं। इसके साथ ही इनकी प्रभावशीलता प्राकृतिक आनुवंशिक विविधता की उपलब्धता तक सीमित रहती है। पिछले कुछ वर्षों में, जीनोम संपादन प्रौद्योगिकियां सटीक और लक्षित आनुवंशिक संशोधनों के लिए महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में उभरी हैं। ये अजैविक तनाव की स्थिति में फसलों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नए मार्ग प्रदान करती हैं। पारंपरिक प्रजनन या ट्रांसजेनिक विधियों के विपरीत, जीनोम संपादन में किसी अन्य डीएनए के समावेश की आवश्यकता नहीं होती। इसके माध्यम से सीधे इन विशिष्ट जीनों या नियामक तत्वों का हेरफेर किया जा सकता है, जो पौधों की तनाव प्रतिक्रिया में भूमिका निभाते हैं। यह सटीकता अनपेक्षित प्रभावों को कम करती है और उन्नत फसल किस्मों के विकास को तेज करती है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।