सितंबर के मुख्य कृषि कार्य
25 / 24Abstract
सितंबर माह जिसे भादो भी कहते हैं, में खरीफ फसलें जैसे-धान, दलहनी, तिलहनी, नकदी एवं चारा फसलें खेतों में खड़ी होती हैं तथा विकसित होना प्रारंभ हो जाती हैं। यह तोरिया फसल की बुआई का समय होता है। इसके साथ ही इस समय फसलों में रोगों एवं कीटों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। यह मौसम सब्जियां, बागवानी एवं पुष्प उत्पादन के लिए कापफी महत्वपूर्ण है। कुछ खेतों में टमाटर, फूलगोभी, पत्तागोभी, बैंगन, मिर्ची, मूली, गाजर हैं तथा कुछ में लगाने की तैयारी है। इस माह कुछ अन्य सब्जियां भी लगा सकते हैं तथा भिण्डी और बरबटी आदि की तैयार पफसलों की तुड़ाई करते हैं। इसके साथ ही आम के लगाये गये नये पौधों की सुरक्षा एवं अमरूद के बगीचों की सिंचाई करते हैं। शोध परिणामों से ज्ञात हुआ है कि अधिक उपज देने वाली उन्नत प्रजातियों की उत्तम गुणवत्ता का स्वस्थ बीज, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, समुचित जल प्रबंध्न, खरपतवार प्रबंधन एवं कीट तथा रोग प्रबंधन, उपयुक्त समय पर फसल की कटाई और मड़ाई तथा उपयुक्त भंडारण इत्यादि अपनाकर किसान लागत कम करके उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं। प्रस्तुत लेख में इन सभी बातों पर विस्तृत जानकारी दी गई है। आशा है इस जानकारी से किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।