Vol. 78 No. 5 (2025): सितम्बर 2025

					View Vol. 78 No. 5 (2025): सितम्बर 2025

यह अंक कृषि की आधुनिक तकनीकों, पर्यावरण संरक्षण, फसल प्रबंधन, पशुपालन और किसानों की आय बढ़ाने के विविध उपायों पर केंद्रित है। इस अंक में कृषि अपशिष्ट के सदुपयोग से लेकर उन्नत फसल उत्पादन और टिकाऊ कृषि पद्धतियों तक विभिन्न विषयों पर उपयोगी जानकारी प्रस्तुत की गई है। इस अंक में पत्तों और कृषि अपशिष्ट से जैव-अपघटनीय बर्तन बनाने की तकनीक तथा अरुणाचल प्रदेश में कुट्टु की लाभकारी खेती की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया है। कुक्कुट पालन के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरण अनुकूल प्राकृतिक खेती के महत्व को भी रेखांकित किया गया है। कपास में गुलाबी सुंडी के प्रभावी प्रबंधन तथा कीट नियंत्रण के लिए सौर आधारित एलईडी प्रकाश जाल के उपयोग की जानकारी दी गई है।

पशुपालन के अंतर्गत ताप तनाव में देसी पशुधन की अनुकूलनशीलता पर विशेष चर्चा की गई है। इसके अतिरिक्त, श्रीअन्न फसलों में समेकित रोग प्रबंधन और फसल उत्पादन में सूक्ष्म पोषक तत्वों की भूमिका जैसे विषयों को शामिल किया गया है। शरबती गेहूं का भरपूर उत्पादन प्राप्त करने संबंधी जानकारी भी किसानों के लिए उपयोगी है। इसके साथ ही सितंबर माह के प्रमुख कृषि कार्यों की जानकारी दी गई है, जिससे किसान समयानुसार कृषि गतिविधियों की योजना बना सकें। समग्र रूप से यह अंक किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, प्रसार कर्मियों और कृषि उद्यमियों के लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सामग्री प्रस्तुत करता है।

Published: 2025-08-31

Articles