ट्राइकोडर्मा विरिडी से फसलों में रोग प्रबंधन

18 / 17

Authors

  • राधिका शर्मा सीसीएस हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार-125004 (हरियाणा)
  • जगमोहन सिंह ढिल्लो सीसीएस हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार-125004 (हरियाणा)

Abstract

ट्राइकोडर्मा विरिडी को जैविक खेती में रोग प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण जैव-नियंत्राक कवक के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होने वाला कवक किसानों को रसायन पर निर्भरता कम करने में मदद करता है। वहीं रसायनों के प्रयोग से कई जोखिम होते हैं, जैसे कि लाभकारी कवक का नष्ट होना, रोगजनकों में रसायन से प्रतिरोधक क्षमता का विकास और पर्यावरण को नुकसान आदि। ट्राइकोडर्मा विरिडी जैव कवक मृदा में पाए जाने वाले रोगजनकों जैसे कि राइजोक्टोनिया, पिथियम और फ्रयूजेरियम को नियंत्रित करने में प्रभावी होता है और पौधों की वृद्धि में सुधार करता है। यह कवक विभिन्न एंजाइमों का उत्पादन करता है, जो रोग कारकों पर आक्रमण करते हैं और पौधों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके अलावा, ट्राइकोडर्मा विरिडी पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता, पोषक तत्वों के अवशोषण और एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि को भी बढ़ावा देता है। ट्राइकोडर्मा का उपयोग जैविक खाद के रूप में भी किया जा सकता है, जो मृदा की उर्वराशक्ति को बढ़ाता है और जैविक खेती में सतत विकास को सुनिश्चित करता है। इस जैव-नियंत्रक का उपयोग न केवल खेती में सुरक्षित है, बल्कि यह दीर्घकालिक कृषि उत्पादकता के लिए भी अनिवार्य घटक है, जो पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए खेती के लिए एक टिकाऊ दृष्टिकोण प्रदान करता है।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2025-06-01

How to Cite

राधिका शर्मा, and जगमोहन सिंह ढिल्लो. 2025. “ट्राइकोडर्मा विरिडी से फसलों में रोग प्रबंधन”. खेती 78 (2): 23-25. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/2531.