मसूर के उकठा रोग का समेकित प्रबंधन
539 / 153Abstract
दलहनी फसल मसूर, प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का एक महत्वपूर्ण आहार स्रोत है। मसूर की फसल को जैविक और अजैविक कारकों द्वारा कई प्रकार के रोगों से हानि होती है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण और विनाशकारी मृदाजनित रोग फ्रयूजेरियम उकठा है। इसमें किसानों के खेतों में उपज का 50 प्रतिशत तक नुकसान होता है। यह रोग 22-25 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पनपता है और मसूर के अंकुरण एवं वानस्पतिक या फसल के प्रजनन चरणों को प्रभावित करता है। समन्वित रोग प्रबंधन जिसमें प्रतिरोधी/आंशिक प्रतिरोधी किस्मों, बुआई के समय का समायोजन, जैव-नियंत्राण और रासायनिक बीज उपचार आदि शामिल हैं, जैसी विधियों को अपनाकर इस रोग के नुकसान को कम किया जा सकता है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2023 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।