पौष्टिक अनाजों का वैश्विक एवं भारतीय परिदृश्य

129 / 84

Authors

  • बी. वेंकटेश भट भाकृअनुप-भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद
  • सूगण्ण भाकृअनुप-भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद
  • महेश कुमार भाकृअनुप-भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद
  • के.वी. राघवेन्द्र राव भाकृअनुप-भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद
  • सी.वी. रत्नावती भाकृअनुप-भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद

Abstract

पौष्टिक अनाज, देश के शुष्क क्षेत्रों की प्रमुख पारंपरिक खाद्य फसलें हैं। भारत सरकार द्वारा अत्यधिक पोषक तत्वों से युक्त होने के कारण इन्हें ‘पौष्टिक अनाज’ का नाम दिया गया। उपभोक्ताओं की खाद्य एवं पौष्टिक सुरक्षा में इनका पर्याप्त योगदान है। पौष्टिक अनाज ऐसी खाद्यान्न पफसलों का समूह है, जिनके बीज छोटे होते हैं तथा उष्णकटिबंधीय व उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में बहुत ही कम निवेश के साथ इनकी खेती की जा सकती है। बड़े पौष्टिक अनाजों के अंतर्गत ज्वार (सोरघम बाइकलर), बाजरा (पेनिसेटम टाइपफाॅइडेस), रागी/मडुआ (एल्युसिन कोरकाना) तथा छोटे पौष्टिक अनाजों के अंतर्गत कंगनी (सेटारिया इटैलिका), कुटकी (पैनिकम मिलियेर), कोदो (पस्पालम स्क्राॅबिकुलेटम), सांवां/झंगोरा (एकिनोक्लोआ प्रुफमेंटैशिया), चेना (पैनिकम मिलियेशिएम) तथा काॅरैले/ब्राउन टाॅप मिलेट (ब्रैकिएरिआ रामोसम) आते हैं।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2023-01-04

How to Cite

भट बी. वेंकटेश, सूगण्ण, कुमार महेश, राव के.वी. राघवेन्द्र, and रत्नावती सी.वी. 2023. “पौष्टिक अनाजों का वैश्विक एवं भारतीय परिदृश्य”. खेती 75 (9): 14-17. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/88.