ब्रोकली की उन्नत खेती
195 / 44
Abstract
ब्रोकली गोभीवर्गीय सब्जियों के अंतर्गत आने वाली प्रमुख फसल है। इसका मूलतः सब्जी, सूप एवं सलाद के रूप में उपयोग किया जाता है। विश्व में चीन के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा ब्रोकली उत्पादक देश है। भारत में ब्रोकली का उत्पादन लगभग 7.89 मिलियन टन होता है। देश के प्रमुख ब्रोकली उत्पादक राज्य- पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, मध्यप्रदेश, हरियाणा, गुजरात एवं झारखण्ड हैं। ब्रोकली मुख्यतः दो प्रकार की होती है- स्प्राउटिंग ब्रोकली एवं हैडिंग ब्रोकली। हैडिंग ब्रोकली फूलगोभी की तरह होती है एवं स्प्राउटिंग ब्रोकली में पौधे के पार्श्व भागों से अनेक छोटे आकार की गोभी निकलती हैं। यह प्रमुखतया हरे, श्वेत एवं बैंगनी रंग में पायी जाती है। भारत में हरे रंग की ब्रोकली अध्कि लोकप्रिय है। इसमें विटामिन (ए एवं सी) और खनिज (कैल्शियम, पफॉस्पफोरस, आयरन एवं पोटेशियम) प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। इसके अलावा इसमें राइबो फ्लेविन, नियासिन एवं थायमिन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसमें फूलगोभी से 130 गुना एवं पत्तागोभी से 22 गुना अध्कि विटामिन ए होता है।
Downloads
Downloads
Submitted
Published
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।